नई दिल्ली, 30 मार्च।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के तेज होने और हूती विद्रोहियों के शामिल होने की आशंका से आज वैश्विक बाजारों में दबाव नजर आ रहा है। दुनिया के प्रमुख शेयर बाजार कमजोरी के संकेत दे रहे हैं और अधिकांश सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली कमजोरी के साथ 45,154.57 अंक पर कारोबार कर रहा है। एस एंड पी 500 इंडेक्स 108.31 अंक यानी 1.67 प्रतिशत गिरकर 6,368.85 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक सूचकांक भी 459.72 अंक यानी 2.15 प्रतिशत फिसलकर 20,948.36 अंक पर सत्र समाप्त हुआ।
यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत गिरकर 9,967.35 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.87 प्रतिशत लुढ़ककर 7,701.95 अंक पर, जबकि डीएएक्स इंडेक्स 312.22 अंक यानी 1.40 प्रतिशत टूटकर 22,300.75 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखा गया। नौ प्रमुख सूचकांकों में से आठ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स इकलौता है जो 0.23 प्रतिशत बढ़कर 3,922.72 अंक पर मजबूत दिखा। गिफ्ट निफ्टी 285.50 अंक यानी 1.25 प्रतिशत कमजोर होकर 22,541.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अन्य एशियाई सूचकांक भी गिरावट में रहे। हैंग सेंग 228.88 अंक यानी 0.92 प्रतिशत फिसलकर 24,723 अंक पर, निक्केई 1,791.07 अंक यानी 3.36 प्रतिशत गिरकर 51,582 अंक पर, कोस्पी 148.50 अंक यानी 2.73 प्रतिशत घटकर 5,290.37 अंक पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 502.36 अंक यानी 1.52 प्रतिशत कमजोर होकर 32,610.23 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट 0.59 प्रतिशत टूटकर 7,055.45 अंक पर, सेट कंपोजिट 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,444.84 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत कमजोर होकर 4,892.77 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।











