मुंबई, 07 मई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण के पास खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान में फंस गया। वे मुंबई के महालक्ष्मी हेलीपैड से मुरबाड में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में मौसम अचानक बिगड़ने के कारण स्थिति अस्थिर हो गई।
मौसम की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने आगे बढ़ने के बजाय हेलिकॉप्टर को वापस लौटाने का निर्णय लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से जूहू हेलीपैड पर उतारा गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।
घटना के दौरान किसी प्रकार के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। अचानक बदले मौसम के कारण कुछ समय के लिए उड़ान प्रभावित हुई, लेकिन समय रहते लिए गए निर्णय से बड़ी दुर्घटना टल गई।





.jpg)

.jpg)




