जयपुर, 28 मार्च।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के गणित और संस्कृत विषयों की फाइनल सूची जारी कर दी है। यह सूची सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और पात्रता सत्यापन पूरा होने के बाद तैयार की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
आयोग के सचिव ने बताया कि गणित विषय में विज्ञापित पदों के लिए कुल 153 अभ्यर्थियों को और संस्कृत विषय में 63 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में शामिल किया गया है। यह सूची संबंधित विभाग द्वारा की गई दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित की गई है।











