नई दिल्ली, 30 मार्च।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी के भाव में मामूली कमजोरी देखी गई। इस गिरावट के बीच 24 कैरेट सोना 1,48,060 रुपये से 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये से 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव भी हल्की गिरावट के साथ 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,48,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया।
चेन्नई और कोलकाता में भी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,48,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
भोपाल, लखनऊ और पटना के सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,110 रुपये से 1,48,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,790 रुपये से 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रही। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
देश के अन्य राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने के भाव में हल्की गिरावट रही। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।












