27 मार्च, नई दिल्ली
देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,970 रुपये से लेकर 2,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 200 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,540 रुपये से 1,44,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपये से 1,32,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,44,690 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,640 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। पटना और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना क्रमशः 1,44,590 रुपये और 1,44,690 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये और 1,32,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,44,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।












