रायपुर, 01 अप्रैल
राज्यपाल रमेन डेका आज बुधवार को कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल रायपुर लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र स्थित ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा में आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग और निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका आगमन दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है। इसके बाद राज्यपाल पुनः चंदखुरी, जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। चंदखुरी पहुंचने के बाद वे 3:30 बजे तक अल्प विश्राम करेंगे और फिर शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।
इस दौरे के दौरान राज्यपाल राज्य के विकास और जन कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जो उनकी सक्रियता और लोकसेवा की भावना को दर्शाता है।












