भोपाल, 19 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रतिनिधि मंडल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक "बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका" भी भेंट की गई। इसके अलावा, राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति और विकास के विभिन्न आयामों से भी अवगत कराया।












