अपराध
26 May, 2026

गौवध मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान फायरिंग के जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए तथा पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर, 26 मई।

जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में गौवध से जुड़े मामलों में वांछित एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और धारदार चापड़ भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी निरखी रोड स्थित चन्दीपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। रुकने के बजाय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हफीज पुत्र अफसर अली, निवासी चन्दीपुर, गौवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था। मौके से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, फायर किया हुआ खोखा, लोहे का चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है, साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़