अपराध
26 May, 2026

किन्नर की बेवफाई से आहत होकर हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रेम संबंधों में हुए विवाद और बेवफाई से आहत होकर किन्नर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नोएडा, 26 मई।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को किन्नर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसमें पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के अनुसार, 24 मई की देर रात तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच में सामने आया कि चांदनी के साथ अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव, पुत्र चेतन सिंह, निवासी अलीगढ़, रह रहा था और उसी पर हत्या का संदेह जताया गया। घटना के बाद से वह फरार था।

पुलिस के अनुसार 26 मई की सुबह सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर 148 मेट्रो लाइन के पास मौजूद है, जहां घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे और साथ रहते थे, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद झगड़ा बढ़ा और घटना को अंजाम दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़