अपराध
26 May, 2026

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा, 26 मई।

थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में सोमवार देर रात धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद मृतक के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार दिलशाद नामक युवक सेक्टर-63 क्षेत्र के पास से गुजर रहा था, तभी अमन, अंशु और एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर-63 प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि मृतक के भाई इरशाद की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़