Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 May, 2026

महोबा में बेटी से छेड़खानी का आरोप, पिता पर मुकदमा दर्ज

महोबा में एक महिला ने अपने पति पर बेटी से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महोबा, 26 मई।

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक विकलांग महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अपनी ही बेटी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जनपद मुख्यालय के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला ने सदर कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार रात उसका पति उसके साथ-साथ उनकी 19 वर्षीय बेटी से गाली-गलौज करता रहा और घर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

आरोप है कि इसी दौरान बेटी जब कमरे में अपने पिता को दूध देने गई तो वहां बिना वस्त्रों के मौजूद पति ने उसका हाथ पकड़कर उसके साथ गलत हरकत की। इस घटना के बाद बेटी घबराकर बाहर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई।

मां के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

मामले पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति श्री चंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सुषमा चौधरी को सौंपी गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़