Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Jun, 2026

पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश नाकाम, 28 गोवंश के साथ गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर में लालगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 28 गोवंशों को मुक्त कर एक गो-तस्कर को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया, जिसने भागते समय पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।

मीरजापुर, 10 जून।

लालगंज पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक में क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 28 गोवंशों को मुक्त कराया तथा एक शातिर गो-तस्कर को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को मिली सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया।

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वाहन को पुलिसकर्मियों की ओर मोड़कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया और मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम नेडीकठारी के पास ट्रक की घेराबंदी कर उसे रोक लिया और उसमें सवार जौनपुर निवासी सरफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

ट्रक में बंधे सभी 28 गोवंशों को सुरक्षित मुक्त कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी, पशु क्रूरता अधिनियम, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़