नोएडा, 26 मई।
थाना बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई, हालांकि पुलिस इस मामले को सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ मान रही है और उसी दिशा में जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेंद्र साहनी (36) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला था। बीती रात वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे, जहां उनके सिर में गंभीर चोट पाई गई थी।
उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह मामला सड़क हादसे से जुड़ा हो सकता है।
थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।















.jpg)