बिहार
25 May, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत और एक घायल

सीवान के दरौंदा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद चालक फरार।

सीवान, 25 मई।

दरौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रंगरौली गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मड़सरा गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र करण कुमार और राजेश्वर ठाकुर के पुत्र कल्लू कुमार की मौत हो गई, वहीं हिमांशु कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी रंगरौली गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए करण कुमार और कल्लू कुमार को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़