Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नागरिक समस्याएँ
18 Jun, 2026

भोपाल में कारोबारी से चाकू की नोक पर दो लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद बदमाश

भोपाल के शाहजहांनाबाद में किराना कारोबारी से चाकू की नोक पर दो लाख रुपये की लूट हुई, जिसमें तीन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए, पुलिस जांच में जुटी है।

भोपाल, 18 जून।

राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक किराना कारोबारी से चाकू की नोक पर करीब दो लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना कारोबारी के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार आजाद मार्केट स्थित श्रीकृष्णा किराना स्टोर के संचालक दिलीप अर्थवानी दुकान बंद कर रात करीब 11:30 बजे घर लौट रहे थे। दिनभर की बिक्री के लगभग दो लाख रुपये उन्होंने अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखे हुए थे।

जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया। एक आरोपी बाइक से उतरकर उनके पास पहुंचा और बड़ा चाकू गले पर अड़ा दिया, जिससे कारोबारी भयभीत हो गए। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने स्कूटी की चाबी निकालकर डिग्गी खोली और उसमें रखी नकदी निकाल ली।

पीड़ित के अनुसार बदमाश लगातार धमकी और गाली-गलौज करते रहे, जिसके कारण वह विरोध नहीं कर सके। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें तीनों बदमाश दिखाई दे रहे हैं। उनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़