अपराध
25 May, 2026

मीरजापुर मुठभेड़ में प्रेमिका हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर की पड़री पुलिस ने हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल सामग्री बरामद हुई।

मीरजापुर, 25 मई।

जनपद की पड़री पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 24 मई की रात सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में नामजद आरोपी मोटरसाइकिल से ग्राम गौराराज की ओर जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने बौड़री पहाड़ी के पास घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अजय बिंद निवासी सुखनई थाना मड़िहान के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, कारतूस और गमछा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसके दोस्त राजन उर्फ साजन का मृतका से पहले से संबंध था और दोनों उससे मिलने गए थे।

बताया गया कि वहां विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर हमला किया, जिसमें पत्थर से वार और गमछे से गला दबाकर हत्या की गई, जिसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया और दोनों फरार हो गए।

घटना के बाद दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़