पश्चिम बंगाल
25 May, 2026

सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की दिवंगत मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी क्षेत्र में पीएम मोदी की दिवंगत मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सिलीगुड़ी, 25 मई।

पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। इस प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा के अनुसार, बिन्नाबाड़ी पंचायत के देवीगंज निवासी मुन्ना सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तीखी नाराजगी फैल गई।

इस घटना को लेकर भाजपा के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला सचिव अनिल कुमार राय सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राप्त शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़