रक्षा व सुरक्षा
09 Jun, 2026

ओमान तट पर टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित बचाए गए

ओमान तट के पास एक मर्चेंट टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद भारतीय तटरक्षक बल और ओमान के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया है।

नई दिल्ली, 09 जून।

ओमान तट के समीप एक मर्चेंट टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद वहां फंसे 24 भारतीय नाविकों को सकुशल बचा लिया गया है। इस साहसी बचाव अभियान को भारतीय तटरक्षक बल और ओमान के समुद्री अधिकारियों के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इंडियन कोस्ट गार्ड के कमांडेंट अमित उनियाल के अनुसार, पलाऊ-ध्वज वाला टैंकर एमटी मैरिवेक्स ओमान के मसीराह के पास मौजूद था। 8 जून को दोपहर करीब 2:20 बजे इस जहाज पर हमले की सूचना मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को क्रू सदस्य के एक परिजन द्वारा मिली।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमआरसीसी ने बिना देरी किए ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर (ओएमएससी) से संपर्क साधा। ओमान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर एक जहाज और दो बचाव हेलीकॉप्टर भेजे।

लगातार जारी समन्वय के चलते शाम 5 बजे तक सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया। यह सफल ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग और भारतीय नाविकों की सुरक्षा के प्रति हमारे बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल लगातार अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह मिशन समुद्री आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने में भारत की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करता है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़