क्रिकेट
25 May, 2026

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट का किया सुखद समापन

आईपीएल 2026 के अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के अर्धशतक और शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।

कोलकाता, 24 मई।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया है। ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन फिर भी मैदान पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन का बड़ा स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए 60 रन ठोके। कप्तान अक्षर पटेल ने भी 39 रन की अहम पारी खेली, वहीं आखिर के ओवर्स में डेविड मिलर (28 रन) और आशुतोष शर्मा (18 रन) की धुआंधार बैटिंग ने टीम को 200 के पार पहुँचाने का काम किया।

204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पूरी जान लगाते हुए 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मनीष पांडे ने 25 और रोवमन पॉवेल ने 29 रन जोड़े, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम टारगेट से काफी दूर रह गई।

दिल्ली की बॉलिंग आज काफी धाकड़ रही। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटक कर कोलकाता की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। मिचेल स्टार्क को भी 2 विकेट मिले। इस मैच से पहले राजस्थान की जीत से प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई थी, जिसमें बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद ने अपनी जगह पक्की कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट का अपना सफर इस जीत के साथ एक पॉजिटिव नोट पर खत्म किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़