अपराध
25 May, 2026

जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में ढेर

जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रवि यादव को एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया।

जौनपुर, 25 मई।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तहत एक मई को हुए चर्चित दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रवि यादव को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई को एसटीएफ और एसआईटी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया, जो घटना के बाद से लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार हत्याकांड में नामजद तीन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनमें आजमगढ़ निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय निवासी रवि यादव और सरायख्वाजा निवासी भोले राजभर शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार तड़के घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान रवि यादव घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद की शादी खेतासराय क्षेत्र के बीबीपुर गांव की सोनी बिंद से तय हुई थी। एक मई की रात बारात के दौरान बादशाही बाजार के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार रोककर गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें अब तक 13 लोगों को शरण देने और सहयोग करने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी की थी। इस दौरान आरोपित ने भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष भी घायल हुए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़