बिहार
26 May, 2026

कोसी तटबंध में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त और 10 लाख जुर्माना

सुपौल के किशनपुर क्षेत्र में कोसी तटबंध के भीतर अवैध बालू खनन पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन जब्त कर वाहन मालिक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सुपौल, 26 मई।

किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में कोसी तटबंध के भीतर चल रहे अवैध बालू खनन पर खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली और संबंधित वाहन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह कार्रवाई नौआबाखर गांव में विशेष अभियान के तहत की गई, जहां टीम को तटबंध क्षेत्र के अंदर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू निकासी होती मिली।

छापेमारी के दौरान मौके से कई ट्रैक्टर भागने में सफल हो गए, जबकि एक जेसीबी मशीन को पकड़कर कब्जे में ले लिया गया और उसे स्थानीय थाना को सौंप दिया गया।

विभागीय जानकारी के अनुसार जब्त की गई जेसीबी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 जीसी 2249 है और इसे अवैध खनन में उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है।

खनन अधिनियम के तहत वाहन मालिक पर 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है, जिसे जमा करने के बाद ही मशीन को छोड़ा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार कोसी तटबंध के भीतर लगातार हो रही अवैध बालू निकासी से नदी और तटबंध दोनों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है, विशेषकर बारिश और बाढ़ के समय जोखिम बढ़ जाता है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है और हर महीने कई वाहनों व मशीनों पर कार्रवाई की जा रही है ताकि बालू माफियाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

किशनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त जेसीबी को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़