Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 May, 2026

एनकाउंटर में डकैत की मौत, नगांव पुलिस कार्रवाई में मारा गया अपराधी

नगांव में डकैती की योजना बना रहे एक अपराधी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई, जिसमें उसने पुलिस पर गोली चलाई थी और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

नगांव, 26 मई।

असम के नगांव जिले के मरीकलंग इलाके में डकैती की घटना में शामिल एक अपराधी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य खैरुल उर्फ मनी, जो लखीमपुर शहर के थाना रोड क्षेत्र का निवासी था, बीती रात नगांव में एक बार फिर डकैती की योजना के साथ पहुंचा था।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे जिले के राडलूर बरकन्दली क्षेत्र में घेर लिया। वहां पुलिस ने आरोपी से आत्मसमर्पण करने की अपील की, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें खैरुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उसके पास से एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और डकैती में इस्तेमाल होने वाला धारदार हथियार भी बरामद किया है। घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पूर्व दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़