न्यायपालिका
27 May, 2026

ट्विशा मौत मामला: पति समर्थ 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर, जांच तेज

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई ने आरोपी पति समर्थ सिंह को रिमांड पर लेकर जांच तेज कर दी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नए सिरे से पूछताछ की जा रही है।

भोपाल, 27 मई ।

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच को तेज करते हुए आरोपित पति समर्थ सिंह को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। अब जांच एजेंसी उससे नए सिरे से पूछताछ करेगी।

पेशी से पहले सीबीआई टीम ने आरोपित समर्थ को जेपी अस्पताल ले जाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे उसे अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपित को सीबीआई की हिरासत में सौंप दिया गया।

परिजनों की ओर से पक्ष रख रहे वकील ने जानकारी दी कि अब इस मामले की पूरी जांच सीबीआई के हाथ में है और एजेंसी सभी पहलुओं पर दोबारा विस्तृत पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इस जांच में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

जांच के दौरान सीबीआई ने पहले ही स्थानीय पुलिस से आरोपित का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर को सुरक्षित रखने को लेकर अदालत में अलग-अलग आवेदन भी दायर किए गए हैं, जिन पर सुनवाई जारी है।

परिजनों की ओर से अदालत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपित की सास द्वारा लगभग 46 अलग-अलग नंबरों पर कॉल किए गए, जिनमें कुछ कथित तौर पर न्यायिक और जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों के थे। इस आधार पर मामले को प्रभावित करने की आशंका जताई गई है।

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा का शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए लगातार निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़