राजनीति
27 May, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28–29 मई को गुजरात दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय गुजरात दौरे में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और संगठनात्मक व समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

गांधीनगर, 27 मई ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 और 29 मई को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान राज्य में कई सार्वजनिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और प्रशासनिक एवं पार्टी स्तर की समीक्षा बैठकें भी आयोजित होंगी।

दौरे की शुरुआत 28 मई को गांधीनगर के वडसर क्षेत्र में आनंदम परिवार के सीएसआर फंड से निर्मित जेडवा तालाब के लोकार्पण से होगी। इसके साथ ही वडसर, जलुंद और सरढव में टोयोटो किर्लोस्कर मोटर के सीएसआर फंड से बने वाचनालयों का उद्घाटन भी किया जाएगा। खटरज में तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास तथा ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री मोटी भोयण में पे सेंटर प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सोनीपुर में ग्राम तालाब और कलोल व गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसी क्रम में सोनीपुर में वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के निवास पर दोपहर का भोजन भी करेंगे।

गांधीनगर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित होगी। इसके बाद चांदखेड़ा में सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय और सोला स्थित उमियाधाम परिसर में नवनिर्मित हॉस्टल भवन का उद्घाटन किया जाएगा। अहमदाबाद में नवा वाडज क्षेत्र में “भारत माता” प्रतिमा का लोकार्पण भी निर्धारित है।

कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद सर्किट हाउस में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित होगी। सभी कार्यक्रमों के बाद अमित शाह देर शाम भुज के लिए रवाना होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़