वाराणसी, 29 मई।
कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को विभिन्न सेवा बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ अपना समय बिताया और उन्हें बिस्कुट, फ्रूटी व अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। विधायक ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सबसे पहले परमेश्वर नगर सेवा बस्ती का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की।
इसके उपरांत, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तुलसीपुर सेवा बस्ती पहुँचे। वहाँ भी उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच जाकर बिस्कुट, फ्रूटी और जलजीरा के पैकेट बांटे। बच्चों के बीच पाकर विधायक काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, "आज का दिन इन प्यारे बच्चों के साथ बिताकर मेरा दिन बन गया। मैं अक्सर इन बस्तियों में आता रहता हूँ, लेकिन आज का यह कार्यक्रम अचानक ही तय हुआ था।"
इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। विधायक ने मुस्कुराते हुए बताया कि बस्ती के कुछ बच्चे इतने उत्साहित थे कि वे बार-बार आकर उनसे बिस्कुट के पैकेट ले गए। विधायक की इस सादगी भरी पहल ने सेवा बस्ती के निवासियों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी विधायक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।









