उत्तर प्रदेश
05 Jun, 2026

लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दिवंगत हस्तियों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदनाएं

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्व० अशोक मोतियानी और स्व० दर्शन लाल के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ, 05 जून।

केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

लखनऊ आगमन के बाद रक्षामंत्री सीधे व्यापारी नेता स्व० अशोक मोतियानी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके पश्चात, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ शिव शांति आश्रम साहिब के समर्पित सेवाधारी स्व० दर्शन लाल के घर पहुंचकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़