उत्तराखंड
05 Jun, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में रोपे गए 300 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरिद्वार के सिडकुल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरित हरिद्वार मुहिम को गति प्रदान की।

हरिद्वार, 05 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार में ‘हरित हरिद्वार’ मुहिम के तहत वृक्षारोपण का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल स्थित लीग्रैंड बायोडायवर्सिटी पार्क में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण सुरक्षा केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में उपलब्ध खाली भूमि का उपयोग वृक्षारोपण के लिए करें। विकास कार्यों के दौरान यदि कहीं पेड़ों का कटान अनिवार्य होता है, तो उनकी भरपाई के लिए उससे अधिक संख्या में नए पौधे लगाए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि गिवमीट्रीज ट्रस्ट और इंडो एशियन कंपनी के सहयोग से विकसित इस पार्क में अब तक 9 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 नए पौधे और रोपे गए। गिव मी ट्रीज ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड जगदीप ठाकुर ने बताया कि ट्रस्ट अगले तीन वर्षों तक इस पार्क की देखभाल की जिम्मेदारी निभाएगा। इस अवसर पर सिडकुल के आरएम कमल किशोर फर्त्याल, वन विभाग के अधिकारी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़