उत्तराखंड
05 Jun, 2026

नैनीताल: विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया पौधरोपण

राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रुद्राक्ष और चंदन के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।

नैनीताल, 05 जून।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को नैनीताल के लोक भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाना केवल एक दिन का औपचारिक कार्य नहीं, बल्कि इसे अपनी जीवनशैली में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की अपर सचिव रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़