उत्तराखंड
05 Jun, 2026

नैनीताल सड़क हादसा: इलाज का खर्च देने के वादे से मुकरा कार चालक, मामला दर्ज

नैनीताल में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज का खर्च उठाने के वादे से मुकरने वाले कार चालक के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

नैनीताल, 05 जून।

तल्लीताल-भवाली मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद समझौते से मुकरने का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद उपचार का खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपनी बात से पलट गया। इस पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना बीते सप्ताह की है, जब तल्लीताल फॉरेस्ट कंपाउंड निवासी हर्ष राणा मोटरसाइकिल से भवाली से नैनीताल आ रहे थे। सिवॉय होटल के समीप उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल हर्ष को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय दोनों पक्षों के बीच मौखिक समझौता हुआ था कि कार चालक इलाज का पूरा खर्च देगा, जिसके बाद वाहन मालिक को जाने दिया गया।

हालांकि, बाद में चालक ने आर्थिक सहायता देने से साफ मना कर दिया। इससे नाराज पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासी तल्लीताल कोतवाली पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि पहले हुए मौखिक समझौते के कारण वाहनों को सुरक्षित खड़ा किया गया था, लेकिन अब शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़