पश्चिम बंगाल
05 Jun, 2026

विवादित बयान पर घिरीं ममता बनर्जी, हिंदू महासभा ने दर्ज कराई शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्रालय पर लगाए गए आरोपों को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ हिंदू महासभा ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

कोलकाता, 05 जून।

बांग्लादेश में हादी उस्मान की हत्या और इस प्रकरण में केंद्रीय गृह मंत्रालय की भूमिका को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

इसी क्रम में, कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से ममता बनर्जी के विरुद्ध एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

साइबर अपराध शाखा को सौंपी गई इस शिकायत में संगठन ने उनके विवादास्पद बयानों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रचूड़ गोस्वामी ने शिकायत पत्र में तर्क दिया है कि गत मंगलवार को धर्मतल्ला के वाई चैनल से दिया गया बयान न केवल अत्यंत आपत्तिजनक है, बल्कि इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख भी धूमिल हुई है।

संगठन ने इस बात पर जोर दिया है कि मुख्यमंत्री के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से बंगाल और पूरे राष्ट्र की सांप्रदायिक शांति व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है।

ज्ञात हो कि ममता बनर्जी ने अपने धरना प्रदर्शन के दौरान दावा किया था कि बांग्लादेश में हादी की हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी सीमा पार कर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें बाद में एसटीएफ ने पकड़ा था।

उन्होंने परोक्ष रूप से केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस पूरी घटना की पूर्व जानकारी होने का आरोप मढ़ा था।

इस विवादित बयान के चलते इससे पूर्व सिलीगुड़ी में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जिसके बाद अब कोलकाता में भी शिकायत होने से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़