शेयर बाज़ार
05 Jun, 2026

सोने की कीमतों में मामूली गिरावट चांदी के भाव स्थिर

आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, चांदी के दाम बिना किसी बदलाव के स्थिर बने हुए हैं। देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में आंशिक कमी दर्ज की गई है।

05 जून, नई दिल्ली।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है। इसके विपरीत, चांदी के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं। सोने की कीमतों में आई इस कमजोरी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में 100 से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है। चेन्नई में यह गिरावट 200 से 210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज की गई है।

इन बदलावों के बाद देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,56,100 रुपये से लेकर 1,57,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,43,090 रुपये से 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के दामों में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसका भाव आज भी 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

विभिन्न प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें, तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। बाजार के जानकारों के अनुसार, कीमतों में यह उतार-चढ़ाव स्थानीय मांग और वैश्विक संकेतों के अनुरूप है।

|
आज का राशिफल

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़