नई दिल्ली, 01 जून।
घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नरमी दर्ज की गई है। इस सीमित गिरावट के चलते देश के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,57,030 रुपये से 1,59,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने के दाम 1,43,940 रुपये से 1,46,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच स्थिर बने हुए हैं। चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट देखी गई है, जिसके बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में इसका भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,180 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,57,080 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले अधिक हैं। यहाँ 24 कैरेट सोना 1,59,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,46,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,57,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,180 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,57,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,030 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











