Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संगीत व नृत्य
02 Jun, 2026

'पेद्दि' का नया गीत 'मास्सा मास्सा' रिलीज, पहलवान अवतार में छाए राम चरण

फिल्म 'पेद्दि' का नया गीत 'मास्सा मास्सा' रिलीज हो गया है, जिसमें राम चरण का पहलवान अवतार और ए.आर. रहमान का संगीत मुख्य आकर्षण है। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई, 02 जून।

राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दि' का नया गीत 'मास्सा मास्सा' रिलीज कर दिया गया है। संगीतकार ए.आर. रहमान के निर्देशन में तैयार इस गाने में राम चरण का दमदार पहलवान अवतार दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। गीत के वीडियो में फिल्म के शानदार दृश्यों के साथ-साथ बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां भी दिखाई गई हैं, जो अभिनेता के अपने किरदार के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती हैं। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर चुका है, जिसमें राम चरण क्रिकेटर, धावक और पहलवान के रूप में तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों में नजर आए थे। 'मास्सा मास्सा' उनके रेसलर वाले किरदार पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। रकीब आलम द्वारा लिखे गए इस गीत को नितेश अहेर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के प्रचार अभियान के हिस्से के रूप में पहले 'चिकिरी चिकिरी', 'राई राई रा रा' और 'हेल्लाल्लाल्लो' जैसे गीत रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब सराहा है।

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेद्दि' में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं। ए.आर. रहमान के संगीत और शानदार तकनीकी टीम से सुसज्जित यह फिल्म 4 जून 2026 को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर एक दिन पूर्व, यानी 3 जून को आयोजित होगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़