शेयर बाज़ार
25 May, 2026

वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख, निवेशकों में बढ़ा विश्वास

पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं के प्रबल होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

नई दिल्ली, 25 मई।

वैश्विक बाजार से आज निवेशकों के लिए बेहद उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं। पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों पर दिख रहा है, जहां हर तरफ तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दिखी मजबूती का सिलसिला आज भी जारी है।

वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल दर्ज की गई। एस एंड पी 500 सूचकांक 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,473.47 अंक पर और नैस्डेक 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,343.97 अंक पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज 395.65 अंक यानी 0.78 प्रतिशत का उछाल दिख रहा है, जिससे यह 50,975.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

यूरोपीय बाजारों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। एफटीएसई सूचकांक 0.22 प्रतिशत चढ़कर 10,466.26 अंक पर, सीएसी सूचकांक 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,115.75 अंक पर और डीएएक्स सूचकांक 1.13 प्रतिशत की भारी छलांग के साथ 24,888.56 अंक पर बंद होने में कामयाब रहे।

एशियाई बाजारों में भी आज रौनक छाई हुई है। क्षेत्र के नौ प्रमुख बाजारों में से सात में जोरदार खरीदारी का दौर जारी है। दक्षिण कोरियाई बाजार में आज छुट्टी होने के कारण कोस्पी में कोई हलचल नहीं है, तो वहीं जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,150.62 अंक पर कारोबार कर रहा है।

बाकी प्रमुख बाजारों में गिफ्ट निफ्टी 1.13 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,959.50 अंक और हैंग सेंग 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,603.94 अंक पर कारोबार कर रहे हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स में 2.98 प्रतिशत की भारी तेजी देखी जा रही है और यह 43,528.26 अंक पर पहुंच गया है। निक्केई सूचकांक भी 2.97 प्रतिशत चढ़कर 65,220 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि सेट कंपोजिट 1.01 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट 0.57 प्रतिशत और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़