शेयर बाज़ार
25 May, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच सहमति पत्र के मसौदे पर बनी समझ के कारण कच्चे तेल की कीमतें पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई हैं।

नई दिल्ली, 25 मई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने की दिशा में अमेरिका और ईरान के बीच एक सहमति पत्र के मसौदे पर आगे बढ़ने की खबरों का असर सीधे तौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। इस महीने में यह पहला अवसर है जब कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है।

ब्रेंट क्रूड ने आज कारोबार की शुरुआत 4.93 डॉलर की गिरावट के साथ 98.61 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से की। हालांकि, शुरुआती दौर में कीमतों में हल्का उछाल दिखा और यह 99.47 डॉलर तक पहुंची, परंतु इसके तुरंत बाद गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते यह 97.40 डॉलर तक लुढ़क गया। भारतीय समयानुसार सुबह 10:15 बजे तक ब्रेंट क्रूड 5.61 डॉलर यानी करीब 5.42 प्रतिशत की बड़ी कमजोरी के साथ 97.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया।

इसी तरह की स्थिति वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड में भी दिखाई दी। यह 4.59 डॉलर की गिरावट के साथ 92.01 डॉलर प्रति बैरल पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें भी मामूली तेजी आई और यह 92.55 डॉलर तक गया, लेकिन इसके बाद कीमतों ने फिर गोता लगा दिया। यह फिसलकर 90.45 डॉलर तक पहुंच गया। सुबह 10:15 बजे तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.49 डॉलर यानी 5.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 91.11 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़