वाशिंगटन, 25 मई।
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी को लेकर अमेरिका के अधिकारियों ने बड़ा दावा किया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के शीर्ष पदों पर बैठे कई अधिकारियों को भी यह जानकारी नहीं है कि मोजतबा खामेनेई इस समय कहां हैं। खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि वह किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, खुफिया एजेंसियां लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई किसी गुप्त ठिकाने पर मौजूद हैं, जहां से बाहरी दुनिया के साथ उनका संपर्क बेहद सीमित है। बताया गया है कि उनसे संवाद का प्रमुख माध्यम संदेशवाहकों का एक जटिल नेटवर्क है।
इसी वजह से ट्रंप प्रशासन के साथ संपर्क और वार्ता के लिए अधिकृत ईरानी अधिकारियों को अपनी सरकारी प्रणाली के भीतर समन्वय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौतों से जुड़ी सूचनाओं में देरी की एक अहम वजह माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ईरान की सरकार में उच्च पदों पर मौजूद कई अधिकारियों को भी उनके ठिकाने की जानकारी नहीं होती और न ही उनके साथ सीधे संवाद का कोई माध्यम उपलब्ध है।











.jpg)

