उत्तर प्रदेश
05 Jun, 2026

राशन डीलर की मनमानी पर कार्रवाई, 70 कुंतल गेहूं और 84 कुंतल चावल जब्त

इटावा के पचावली गांव में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने वाले डीलर के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान सीज कर मुकदमा दर्ज कराया है।

इटावा, 05 जून।

इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित पचावली गांव में राशन डीलर की मनमानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों का आरोप था कि डीलर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा लेने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दे रहा था।

शिकायत के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर योगेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें भारी अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान राशन की दुकान से 70 कुंतल गेहूं और 84 कुंतल चावल बरामद हुआ, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है। डीलर ब्रजेश कुमार से जब राशन का रिकॉर्ड और हिसाब मांगा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त किए गए राशन को पात्र कार्ड धारकों तक पहुँचाने के लिए पास के ही किसी अन्य उचित दर विक्रेता को वितरण का जिम्मा सौंप दिया गया है। फिलहाल, डीलर ब्रजेश कुमार की दुकान को सीज कर दिया गया है और उसके खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 03/07 के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़