पश्चिमी सिंहभूम, 29 मई।
चाईबासा स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग संगठन के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता 31 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ओडिशा के खुरदा में आयोजित होगी, जिसका आयोजन वाको इंडिया ऑर्गेनाइजर द्वारा किया जा रहा है।
चयनित खिलाड़ियों में ऋतुराज गोप, समीर होनहागा, साहिल बरी, रितेश कुंकल, जितेन सोरेन, सनातन सवाईया, सुमन सौरभ सिंकु, सोनाराम गोप और सैमुअल वोयपाई शामिल हैं। टीम का नेतृत्व कोच बालकिशन देवगन और आकाश हेमब्रोम द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चाईबासा में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इस दौरान आदिवासी युवा महासभा के अध्यक्ष ईपील सामड, शेर सिंह बिरूआ, युवा कांग्रेस के दिन बंधु बोईपाई, झामुमो युवा मोर्चा के सनातन पाठ पिंगवा, भगवान तमसो, संजय लागुरी, मार्शल डिग्गी, वुडन डिग्गी सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने खिलाड़ियों को खुरदा रवाना होने से पूर्व शुभकामनाएं दीं।









