Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
06 Jun, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में बस किराया बढ़ा, 7 जून से यात्रियों को चुकाना होगा ज्यादा पैसा

पश्चिमी सिंहभूम में परिचालन लागत में वृद्धि के चलते सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने विभिन्न रूटों पर बस किराए में 18 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

पश्चिमी सिंहभूम, 06 जून।

जिले के बस यात्रियों की जेब पर शनिवार से अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने सात जून से बस किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से डीजल, टायर, ग्रीस, यूरिया, टोल टैक्स, बीमा प्रीमियम और मोटर पार्ट्स जैसी परिचालन संबंधी लागतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसके चलते पुराने किराए पर बसों का संचालन करना अब बस संचालकों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा था।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल और सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि किराए में 18 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।

नई दरें कल यानी 7 जून से जिले के सभी मार्गों पर सख्ती से लागू हो जाएंगी। एसोसिएशन ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे नई निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें और इस निर्णय में सहयोग करें।

किराया वृद्धि के प्रभाव स्वरूप चाईबासा से किरीबुरू का सफर अब 160 के बजाय 180 रुपये में होगा। इसी प्रकार गुवा का किराया 150 से बढ़कर 170 रुपये, बड़ाजामदा का 130 से 150 रुपये, नोवामुंडी का 110 से 130 रुपये और कोटगढ़ का 90 से 110 रुपये तय किया गया है। इन मुख्य मार्गों के साथ-साथ टाटानगर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, सरायकेला, राजनगर, मंझारी, गोइलकेरा और अन्य रूटों पर भी संशोधित दरें प्रभावी होंगी।

इस निर्णय को लेने वाली समिति में अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बारिक, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, उप सचिव जुवार गौरव, कोषाध्यक्ष मोहन लाल राठौर और उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साव तथा अशोक दास शामिल हैं। परिवहन जगत में बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए बस मालिकों ने कहा कि सेवा को निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से ही किराए में बदलाव किया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़