Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
20 Aug, 2026

राजगढ़ में स्कूल बसों पर 30 हजार जुर्माना, तीन वाहन जब्त; दो शोरूम के रजिस्टर सील

राजगढ़ में परिवहन विभाग की जांच के दौरान स्कूल बसों के दस्तावेज अधूरे और क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, तीन वाहन जब्त किए गए और दो शोरूम के डिलीवरी रजिस्टर कब्जे में लिए गए।

राजगढ़, 20 अगस्त।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में परिवहन विभाग ने गुरुवार को माचलपुर, खिलचीपुर और जीरापुर क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की। स्कूल बसों के दस्तावेज अधूरे मिलने और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के मामले सामने आए। विभाग ने संबंधित वाहनों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और तीन वाहनों को जब्त किया।

जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के नेतृत्व में माचलपुर में जांच अभियान चलाया गया। रेडीएन्ट स्कूल की बस क्रमांक एमपी 39 पी 0399 के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। इस पर विभाग ने 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा मां सरस्वती एकेडमी की बस क्रमांक एमपी 69 पी 0116 और एमपी 41 पी 1033 की जांच में भी दस्तावेज अधूरे पाए गए। दोनों वाहनों पर कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

खिलचीपुर में परिवहन विभाग की टीम ने तीन मैजिक वाहनों की जांच की। ये वाहन आईडियल कॉन्वेंट स्कूल, आदर्श कॉन्वेंट स्कूल और जीपीएस स्कूल से संबंधित थे। जांच के दौरान तीनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते हुए पाया गया। विभाग ने तीनों वाहनों को जब्त कर खिलचीपुर थाने में खड़ा करा दिया।

जीरापुर में खिलचीपुर मार्ग स्थित मारुति शोरूम यूनितारा का निरीक्षण किया गया। जांच में व्यापार प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं मिला। इसके बाद टीम ने शोरूम का डिलीवरी रजिस्टर जब्त कर लिया। टाटा कंपनी के शोरूम सेट एंड सन्स की जांच के दौरान भी डिलीवरी रजिस्टर जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य, चेकिंग प्वाइंट प्रभारी प्राची शर्मा सहित परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़