Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
11 Sep, 2026

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: ई-बसों से गांव-शहर जुड़ेंगे, नई परिवहन व्यवस्था का रोडमैप तैयार

इंदौर में शुरू हुई यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में ई-बसों, सुरक्षित यातायात, डिजिटल निगरानी और आधुनिक अधोसंरचना के जरिए प्रदेश में नई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर मंथन हुआ।

इंदौर, 11 सितम्बर।

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं से जोड़ने में यह समिट ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने परिवहन के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक साधनों और पेट्रोल-डीजल के दौर से आगे बढ़कर अब प्रदेश ई-बसों के युग में प्रवेश कर रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदूषण रहित परिवहन व्यवस्था के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से सुरक्षित और बेहतर यात्री सेवाओं के माध्यम से जोड़ना है।

मंत्री सिंह शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत आयोजित दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में स्मार्ट, सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के अनुरूप यातायात व्यवस्था तैयार करने में नागरिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों और नवाचारकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एमपी मोबिलिटी इनोवेशन चैलेंज 2026’ की शुरुआत की। इस अवसर पर देश के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने तकनीकी नवाचार और निवेश से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

मंत्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निजी बस संचालकों को साथ लेकर संगठित और पारदर्शी यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत आधुनिक बस टर्मिनल, डिजिटल निगरानी, चालकों और परिचालकों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्ष 2004-05 में पुरानी राज्य परिवहन सेवा बंद होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में नई परिवहन सेवा शुरू करने का संकल्प लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने की तैयारी की जा रही है।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश की यात्री परिवहन समस्या के समाधान की दिशा में पहल की है। इंदौर सहित मालवा क्षेत्र को सुगम परिवहन बस योजना का लाभ मिलेगा। निजी और सरकारी भागीदारी से विकसित होने वाली स्वच्छ और सुरक्षित बस व्यवस्था गांवों को शहरों से जोड़ेगी। ई-बसों के इस्तेमाल से हर वर्ष करीब 70 हजार टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य परिवहन सेवा की दोबारा शुरुआत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

परिवहन सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सुरक्षित, सुविधाजनक, किफायती और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की गई है। उन्होंने योजना की जरूरत, पृष्ठभूमि, नई व्यवस्था, इसके तीन प्रमुख आधार और संस्थागत ढांचे की जानकारी दी। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड की स्थापना कर बस संचालन, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित परिवहन प्रबंधन और परिवहन अधोसंरचना को निजी और सरकारी भागीदारी के माध्यम से एकीकृत रूप से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 55 जिलों का मार्ग सर्वे पूरा किया जा चुका है। आंकड़ों के आधार पर करीब 150 शहर, 450 अंतरशहरी और 436 अंतरराज्यीय मार्ग विकसित किए जाएंगे। बसों में सीसीटीवी, जीपीएस, आपात बटन और वास्तविक समय निगरानी की सुविधा होगी तथा ईवी और सीएनजी बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सचिव सिंह ने कहा कि समिट में बस संचालन, अधोसंरचना, यात्री सुरक्षा, हरित परिवहन, एकीकृत टिकट व्यवस्था और बस संचालकों की आर्थिक व्यवहार्यता जैसे विषयों पर विभिन्न पक्षों के साथ चर्चा होगी। इसके आधार पर निजी और सरकारी भागीदारी वाले मानक संचालन मॉडल तथा आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी आधारित परिवहन प्रबंधन व्यवस्था का खाका तैयार किया जाएगा। उद्देश्य प्रदेशवासियों को सही बस, सही मार्ग और सही समय के आधार पर भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के दृष्टिकोण को सामने रखने और प्रदेश में सुरक्षित, भरोसेमंद, किफायती तथा तकनीक आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विकास पर मंथन के लिए 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय समिट आयोजित की गई है। इसमें दो हजार से अधिक प्रतिनिधि और 100 प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि, ई-बस और बड़े वाहन निर्माता, सॉफ्टवेयर कंपनियां, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित परिवहन प्रबंधन एजेंसियां, वित्तीय संस्थान, ऊर्जा कंपनियां और निजी बस संचालक शामिल हैं।

समिट के दौरान जारी यात्री परिवहन विजन-2026 स्मारिका को प्रदेश में जुड़ी हुई, तकनीक आधारित, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान दस्तावेज और नीतिगत रोडमैप के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, शासन और उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्व के विचार और साक्षात्कार शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पुस्तिका में योजना की रूपरेखा और आगे की कार्ययोजना को विस्तार से बताया गया है। इसमें निजी और सरकारी भागीदारी के तहत पेशेवर बस संचालन, बुद्धिमान परिवहन प्रबंधन प्रणाली और आधुनिक परिवहन अधोसंरचना विकास को योजना के तीन प्रमुख आधार बताया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड, सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियों और जिला स्तरीय समितियों पर आधारित तीन स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई है। पुस्तिका में आंकड़ों के आधार पर मार्ग नियोजन, वास्तविक समय बस निगरानी, डिजिटल टिकट व्यवस्था, यात्री सुरक्षा और स्वच्छ परिवहन तकनीकों से जुड़े प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़