Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
11 Sep, 2026

इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट शुरू, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने के लिए आज इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया जा रहा है।

इंदौर, 12 सितंबर।

मध्य प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आज इंदौर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट का भव्य आगाज हो रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में पीपीपी मॉडल, एआई आधारित रूट प्लानिंग, ग्रीन मोबिलिटी और एकीकृत टिकटिंग जैसे अहम मुद्दों पर देश भर के दिग्गज विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इस दो दिवसीय समिट का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर के राज्य परिवहन उपक्रमों, निजी बस ऑपरेटरों, नीति निर्माताओं और जानी-मानी आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटकर मध्य प्रदेश के परिवहन भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे।

इस पूरी समिट का मुख्य आकर्षण ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ रहने वाली है। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ के विजन के साथ आयोजित इस आयोजन के माध्यम से जन-निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए विशेष रणनीतियां बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री इस दौरान एक भव्य इंडस्ट्री एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे जहां बस निर्माता कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न निगमों द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा नई स्मारिका के विमोचन और नए लोगों के अनावरण के साथ ही मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन की भी शुरुआत की जाएगी।

इस समिट में कुल आठ अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें बस संचालन, आईटीएमएस, वित्तीय आत्मनिर्भरता, यात्री सुरक्षा और हरित मोबिलिटी जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसमें टाटा मोटर्स, वोल्वो-आयशर और इंडियन ऑयल जैसी देश-विदेश की तमाम बड़ी कंपनियां तथा प्रतिष्ठित संस्थान अपनी सहभागिता निभाएंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़