Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
11 Aug, 2026

संदीपनी स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्रों का चक्काजाम, एक घंटे थमा यातायात

जबलपुर के पाटन में संदीपनी स्कूल को सकरा शिफ्ट करने के विरोध में छात्रों ने चक्काजाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने जल्द बस सेवा शुरू करने का भरोसा दिया।

जबलपुर, 11 अगस्त।

पाटन स्थित संदीपनी स्कूल को करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। स्कूल जाने के बजाय विद्यार्थियों ने पाटन चौराहे पर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण जबलपुर-दमोह-भोपाल मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

संदीपनी स्कूल लंबे समय से पाटन तहसील मुख्यालय में संचालित हो रहा है। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे पाटन से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। सकरा में नए स्कूल भवन का निर्माण भी शुरू हो चुका है। स्कूल को दूर ले जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही विद्यार्थी और उनके अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं।

मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों के प्रदर्शन और सड़क जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम मानवेंद्र सिंह, पाटन थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने जल्द ही बस सेवा शुरू कराने की व्यवस्था का भरोसा दिया और छात्रों से जाम समाप्त करने की अपील की।

छात्रों ने बताया कि पाटन में स्कूल संचालित होने से आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए आवागमन आसान था। स्कूल के सकरा स्थानांतरित होने के बाद ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों के सामने रोज स्कूल आने-जाने की परेशानी बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों ने मांग की कि स्कूल को स्थानांतरित किया जा रहा है तो उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद स्कूल के प्राचार्य से चर्चा की गई है। विद्यार्थियों की प्रमुख मांग स्कूल आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि बस सेवा के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द बसों का संचालन शुरू कर विद्यार्थियों की आवागमन संबंधी परेशानी दूर की जाए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़