Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
05 Aug, 2026

राजगढ़ में बिना परमिट बस समेत तीन वाहन जब्त, 11 हजार का जुर्माना

राजगढ़ के पचोर क्षेत्र में परिवहन विभाग की जांच के दौरान बिना वैध परमिट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित तीन वाहन जब्त किए गए तथा विभिन्न मामलों में 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

राजगढ़, 5 अगस्त।

राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 11 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के बाद वाहन संचालकों और संबंधित संस्थानों में हलचल रही।

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर संचालित इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य ने किया। उन्होंने बताया कि बीटी रोड स्थित पचोर-बिलापुर मार्ग पर जांच के दौरान एक यात्री बस बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर बस को जब्त कर पचोर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

जांच के दौरान उदनखेड़ी स्थित संस्कृति विद्यालय की दो स्कूल बसों की भी जांच की गई। आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं मिलने पर दोनों बसों को भी जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। विद्यालय प्रबंधन को तीन दिन के भीतर सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में दस्तावेज जमा नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान कृष्णा मॉडर्न स्कूल की एक बस बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित मिली। इस पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य ने कहा कि जिले में स्कूल बसों, यात्री वाहनों और अन्य व्यावसायिक वाहनों की नियमित जांच जारी रहेगी। उन्होंने वाहन संचालकों से परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़