अपराध
29 May, 2026

10 लाख का इनामी नक्सली अमृत होरो गिरफ्तार

रांची पुलिस ने पीएलएफआई के 10 लाख के इनामी स्टेट चीफ अमृत होरो को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार, कारतूस और संगठन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

रांची, 29 मई ।

रांची पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के राज्य प्रमुख और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्वचालित पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और संगठन से संबंधित पर्चे बरामद किए हैं।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने सहयोगियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर इलाके में घेराबंदी की गई।

पुलिस कार्रवाई के दौरान महुगांव जंगल क्षेत्र से अमृत होरो को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को पीएलएफआई का स्टेट चीफ बताया। पुलिस के अनुसार, वह बीते 16 वर्षों से झारखंड में सक्रिय था और रांची समेत कई जिलों में उग्रवादी गतिविधियों, फायरिंग, आगजनी और रंगदारी से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, संगठन के सदस्य व्यवसायियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों को फोन व सोशल मीडिया माध्यमों से धमकाकर लेवी वसूली करते थे। अमृत होरो के खिलाफ रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न जिलों में हत्या, रंगदारी, फायरिंग और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अकेले रांची जिले में 21 और अन्य जिलों में 29 मामले शामिल बताए गए हैं।

रांची पुलिस ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अमृत होरो की गिरफ्तारी के बाद प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। छापेमारी अभियान में पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल रही।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़