विज्ञान व प्रौद्योगिकी
03 Jun, 2026

कैंसर उपचार में बड़ी सफलता, नैनोमेडिसिन से मिले नए संकेत

पुणे के वैज्ञानिकों ने स्तन कैंसर में ट्यूमर को नियंत्रित करने के लिए जीन साइलेंसिंग आधारित एक नई नैनोमेडिसिन रणनीति विकसित की है, जिससे अधिक सटीक और सुरक्षित उपचार की संभावनाएं बढ़ी हैं।

नई दिल्ली, 03 जून ।

कैंसर उपचार के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पुणे के शोधकर्ताओं ने ऐसी उन्नत जीन साइलेंसिंग तकनीक विकसित की है, जो स्तन कैंसर में ट्यूमर की वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकती है। यह तकनीक अगली पीढ़ी की सटीक नैनोमेडिसिन के रूप में उभर रही है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत अगरकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने स्तन कैंसर के लिए लक्षित जीन थेरेपी पर आधारित एक नवीन जैव-अपघटनीय नैनोकैरियर प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसका उद्देश्य कैंसर उत्पन्न करने वाले प्रमुख जीनों को सीधे निष्क्रिय करना और उपचार के दौरान होने वाले दुष्प्रभावों को कम करना है।

हाल ही में एडवांस्ड हेल्थकेयर मैटेरियल्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह तकनीक स्तन कैंसर में जीवन रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गों की लक्षित जीन साइलेंसिंग करने में सक्षम है। इससे ट्यूमर तक उपचार को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उसकी वृद्धि को रोकने में सहायता मिल सकती है।

शोध में विकसित प्रणाली जैव-अपघटनीय मेसोपोरस सिलिका नैनोकणों पर आधारित है। वैज्ञानिकों ने नैनोकैरियर को विशेष जैविक तत्वों से क्रियाशील बनाकर कैंसर कोशिकाओं की पहचान और लक्ष्यीकरण को अधिक सटीक बनाया है।

अध्ययन में बताया गया है कि स्तन कैंसर कोशिकाओं पर मौजूद विशिष्ट रिसेप्टर्स का उपयोग कर दवा को सीधे ट्यूमर तक पहुंचाने की रणनीति अपनाई गई। इससे कोशिकाओं द्वारा उपचार के अवशोषण की क्षमता बढ़ी और गैर-लक्षित प्रभावों को कम करने में मदद मिली, जो पारंपरिक उपचार पद्धतियों की प्रमुख चुनौतियों में से एक रही है।

शोधकर्ताओं की टीम ने दोहरे जीन-साइलेंसिंग दृष्टिकोण का उपयोग किया है, जिसे इस अध्ययन की प्रमुख विशेषता माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में अधिक प्रभावी, सुरक्षित और लक्षित कैंसर उपचार विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़