विज्ञान व प्रौद्योगिकी
16 Mar, 2026

ब्रसेल्स में भारत-साइप्रस ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने ब्रसेल्स में मुलाकात कर रणनीतिक साझेदारी और यूरोपीय संघ के साथ जुड़ेपन को बढ़ाने पर चर्चा की।

ब्रसेल्स, 16 मार्च।

भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर और साइप्रस के विदेशमंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस की ब्रसेल्स में महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

जयशंकर ने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि साइप्रस के विदेश मंत्री से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने लिखा कि उन्होंने साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेशमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के बीच जुड़ेपन को आगे बढ़ाने में साइप्रस के सहयोग की सराहना करते हैं। यह बैठक जनवरी में दोनों पक्षों के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते के बाद भारत की ओर से ब्रसेल्स का पहला उच्चस्तरीय दौरा है।

जयशंकर ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वार्ता के लिए रविवार को दो दिवसीय दौरा शुरू किया। ब्रसेल्स में ईयू का मुख्यालय स्थित है और यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देश हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार जयशंकर यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास के निमंत्रण पर ब्रसेल्स पहुंचे हैं। इस दौरान वह यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और बेल्जियम समेत अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़