नेपाल
28 Mar, 2026

काठमांडू में ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में काठमांडू में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जेन जी आयोग की रिपोर्ट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

काठमांडू, 28 मार्च।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में आज राजधानी काठमांडू में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेन जी आंदोलन की जांच के लिए गठित आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।

यूएमएल के केंद्रीय कार्यालय च्यासल के पास प्रदर्शनकारी टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां भी जलाई। पुलिस की मौजूदगी इस प्रदर्शन के समय नगण्य रही।

जेन जी आंदोलन की जांच के लिए सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार ने विशेष अदालत के पूर्व अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में आयोग गठित किया था। चुनाव के बाद बनी बालेन्द्र शाह की वर्तमान सरकार ने कल ही आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया।

सरकार गठन के पहले ही दिन इस रिपोर्ट के लागू होते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर की गई है और इसे लेकर राजधानी में विरोध का माहौल बन गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़