नेपाल
25 May, 2026

नेपाल गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम बालेन्द्र शाह नहीं देंगे संबोधन, राष्ट्रपति को जिम्मेदारी

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करने का निर्णय लेते हुए राष्ट्रपति से इस कार्यक्रम को संबोधित करने का अनुरोध किया है।

काठमांडू, 25 मई।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया है और इस संबंध में राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए औपचारिक पत्र भेजा है।

गणतंत्र दिवस पर सैनिक मंच टुँडिखेल में होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, स्पीकर और राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होते हैं। परंपरा के अनुसार इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित किया जाता रहा है, लेकिन बालेन्द्र शाह अब इस परंपरा से अलग रुख अपना रहे हैं।

राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर टुँडिखेल में आयोजित समारोह को राष्ट्रपति संबोधित करें।

बताया गया है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार गणतंत्र का प्रतीक राष्ट्रपति होते हैं, इसलिए इसी आधार पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

संविधान की धारा 66 के तहत राष्ट्रपति के कार्य, कर्तव्य और अधिकार निर्धारित हैं तथा इसकी उपधारा 2 के अनुसार राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सिफारिश और सहमति के आधार पर कार्य करते हैं। इसी प्रावधान के तहत इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़