Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
25 May, 2026

यूएमएल बैठक में ओली ने इस्तीफा से किया इनकार, नेतृत्व विवाद और गहराया

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) की बैठक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, अधिकांश पदाधिकारियों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग की, जिससे पार्टी में आंतरिक विवाद और गहरा गया।

काठमांडू, 25 मई ।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) की पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने से स्पष्ट इनकार कर दिया है, जबकि पार्टी के करीब दो-तिहाई पदाधिकारियों ने उनसे पद छोड़ने की मांग की थी।

बैठक के समापन सत्र में ओली ने कहा कि वे पद छोड़ने के किसी भी दबाव को स्वीकार नहीं करेंगे और पार्टी के भीतर इस्तीफा मांगने वाले पदाधिकारियों को संगठन छोड़ने की सलाह दे दी।

उपमहासचिव लेखराज भट्ट के अनुसार, चार दिनों से चल रही इस बैठक में सोमवार को समापन भाषण के दौरान ओली ने साफ कर दिया कि वे महाधिवेशन से निर्वाचित होकर आए हैं, इसलिए केवल कुछ नेताओं की मांग पर पद नहीं छोड़ सकते।

बैठक में यूएमएल के 19 में से 14 पदाधिकारियों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए ओली से इस्तीफा देकर नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करने को कहा। इनमें उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल, महासचिव शंकर पोखरेल, उपमहासचिव योगेश भट्टराई, रघुवीर महासेठ सहित अधिकांश सचिव शामिल रहे।

वहीं ओली के समर्थन में केवल चार पदाधिकारी ही दिखाई दिए, जिनमें वरिष्ठ नेता रामबहादुर थापा, उपमहासचिव लेखराज भट्ट, सचिव हिकमत कार्की और महेश बस्नेत शामिल हैं।

बैठक में ओली पहले की तुलना में अधिक रक्षात्मक नजर आए और उन्होंने कहा कि वे एक स्थापित प्रक्रिया के तहत पार्टी अध्यक्ष बने हैं, इसलिए किसी दबाव में पद नहीं छोड़ सकते।

उन्होंने पार्टी एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को अनुशासित और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए, साथ ही यह भी कहा कि बाहरी ताकतें यूएमएल पर लगातार हमले कर रही हैं, इसलिए एकता आवश्यक है।

ओली ने आगे कहा कि पार्टी के भीतर विभाजन की चर्चाओं को समाप्त किया जाना चाहिए और समीक्षा तथा पुनर्गठन रिपोर्ट आने के बाद आगे की चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने संगठनात्मक पुनर्संरचना पर सुझाव देने के लिए एक समिति भी गठित की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़